फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गौशाला की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर गो सेवकों ने किया चक्काजाम, समझाइश पर हुए शांत

Tue, 28 Feb 2023 06:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गो सेवकों ने बताया कि देई में 1601 बीघा भूमि राजस्व रिकॉर्ड में चरागाह के नाम पर दर्ज है। रकबा नंबर 4.0450 हेक्टेयर भूमि श्री चारभुजा गौशाला समिति देई के नाम से आवटंन हुई है। जिस पर अतिक्रमण किया गया है, जल्द से जल्द इसे हटाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
गो सेवकों ने किया विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बूंदी जिले के देई कस्बे में आवंटित गौशाला और चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर गो सेवकों ने नैनवां बूंदी मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह 11 बजे गो सेवकों ने नये बस स्टैंड के सामने नैनवां रोड जाम कर दी। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान गो सेवकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर देई थाना पुलिस और पटवारी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश और उच्च अधिकारियों से बात कराने के बाद गो सेवक शांत हुए और अपना धरना खत्म किया।

विज्ञापन


गो सेवकों ने बताया कि देई में 1601 बीघा भूमि राजस्व रिकॉर्ड में चरागाह के नाम पर दर्ज है। रकबा नंबर 4.0450 हेक्टेयर भूमि श्री चारभुजा गौशाला समिति देई के नाम से आवटंनहुई है। जिस पर अतिक्रमण किया गया है। वर्तमान में गोशाला में लगभग 100 से अधिक गायें है। प्रशासन उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने की बजाय गोशाला संचालन करने वाले लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर रहा है। इससे गो सेवकों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें