फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गैंगस्टर राजू ठेहट मर्डर केस में बदमाश गिरफ्तार, अजमेर सेंट्रल जेल का प्रहरी इस आरोप में पकड़ा गया

Wed, 01 Feb 2023 10:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गैंगस्टर राजू ठेहट और निर्दोष मदन ताराचंद दोहरे हत्याकांड के मामले में सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को अजमेर सेंट्रल जेल के प्रहरी योगेश वर्मा और हार्डकोर क्रिमिनल कुलदीप को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना पुलिस, सीकर ने दोनों आरोपियों की यह गिरफ्तारियां की हैं।   गैंगस्टर राजू ठेहट और निर्दोष व्यक्ति मदन ताराचंद के डबल मर्डर केस में बुधवार को दोनों को अरेस्ट कर लिया गया। पहला आरोपी कुलदीप अजमेर की जेल में बंद हार्डकोर अपराधी है और दूसरा गिरफ्तार आरोपी अजमेर की सेंट्रल जेल का प्रहरी योगेश वर्मा है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को सीकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहराई से पूछताछ में जुट गई है।

विज्ञापन


हार्डकोर क्रिमिनल कुलदीप और अजमेर सेंट्रल जेल प्रहरी योगेश अरेस्ट
सीकर के कोतवाली थाने के एसएचओ पवन कुमार चौबे ने बताया कि तीन दिसंबर 2022 को शहर के पिपराली रोड पर फायरिंग में हुई गैंगस्टर राजू ठेहट और निर्दोष व्यक्ति ताराचंद कड़वासरा की हत्या के मामले में दो आरोपियों- कुलदीप उर्फ टिंकू (31 साल) निवासी सुभाष मंडी, इंदिरा कॉलोनी, नीमकाथाना, सीकर और योगेश वर्मा (30 साल) निवासी अंबेडकर मोहल्ला, पाटन और वर्तमान में निवासी अंसल सुशांत सिटी, कालवाड़ रोड, जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।

कुलदीप पर डकैती, लूट, मर्डर जैसे 33 मामले पहले से दर्ज
एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि कुलदीप उर्फ टिंकू पर पहले से डकैती, लूट, मर्डर सहित 33 मामले दर्ज हैं। जबकि योगेश वर्मा अजमेर हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल का प्रहरी है। राजू ठेहट हत्याकांड मामले में कुलदीप उर्फ टिंकू का कनेक्शन पहले गिरफ्तार हुए आरोपियों से पाया गया है। राजू ठेहट की हत्या होने से पहले कुलदीप को जेल प्रहरी योगेश वर्मा ने अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में मोबाइल पहुंचाया था। इस मामले में पुलिस मनीष, विक्रम गुर्जर, शकील, गणेश, जतिन, सतीश, राकेश, मुकेश, गुलझारी, सरजीत, उमेश, विजयपाल, नेमीचंद, धनराज, अशोक और अशोक मीणा को गिरफ्तार कर चुकी है। दो नाबालिग को भी मामले में निरुद्ध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें