राजस्थान के अलवर जिले में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता के तीन सगे चाचाओं और फूफा ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंसा और हाथ-पैर बांधकर चार दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी करते हैं। अब पीड़िता ने आरोपियों को खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल भी करवा लिया गया है।
रिश्तेदारों की दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता ने अपनी मां और जीजा के साथ रामगढ़ थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ हरियाणा में रहती है।
वहीं, उसके तीन चाचा और फूफा गांव में रहने थे। पीड़िता ने बताया कि एक महीने पहले उसके चाचा उसके घर हरियाणा आए थे। वापस आते समय वह उसे भी अपने साथ ले आए। गांव आने के कुछ दिन बाद तीनों चाचाओं ने अपनी पत्नियों को बच्चों के साथ उनके मायके भेज दिया।
रात को उसके चाचा और फूफा ने उसे कमरे में बंद कर दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके मूंह में कपड़ा ठूंस दिया था और हाथ- पैर बांध दिए। चारों आरोपियों ने चार दिन नाबालिग भतीजों के बंधक बनाए रखा और उसके साथ दरिंदगी करते रहे।
इस दौरान पीड़िता की मां ने बच्ची से बात करने के लिए फोन किया तो उन्होंने उसकी बात भी नहीं कराई। घर पहुंचने पर पीड़िता ने मां को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता की मां और जीजा आरेपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
गैंगरेप की इस हैरान करने वाली घटना की जांच रामगढ़ डीएसपी देशराज गुर्जर को सौंपीं गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।