फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान पड़ोसी! वो खाना बना रही थी पति के लिए...और हथियार के साथ घर में घुसे तीन दरिंदों ने हवस का शिकार बनाया

Mon, 25 Sep 2023 08:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजस्थान में धौलपुर जिले के मनिया धाना एरिया में एक विवाहित महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर मनिया थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मनिया थाना, धौलपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के मनिया थाना इलाके में 25 साल की विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हथियार की नोक पर पड़ोसी तीन दरिंदों ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो चुके हैं। विवाहिता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मनिया पुलिस थाने में दर्ज कराए गए मुकदमा में 25 साल की विवाहिता ने बताया कि 21 सितंबर रात करीब आठ बजे वह घर में अकेली खाना बना रही थी। इसी दौरान पड़ोसी तीन युवक घात लगाकर घर में घुस गए। एक युवक ने महिला के ऊपर कट्टा तान दिया, दो युवकों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। तीनों आरोपी दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर और घटना के संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

रिपोर्ट में आरोप है कि घर पहुंचने पर महिला ने पति एवं अन्य परिजनों को घटना से अवगत कराया। पत्नी के साथ हैवानियत की घटना की खबर सुनकर पति के होश उड़ गए। परिजनों ने पीड़िता को साथ लेकर मनिया पुलिस थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे सीओ मनोज गुप्ता ने बताया, हथियार की नोक पर 25 साल की विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया, महिला ने पड़ोसी तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाहिता जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पीड़िता के पुलिस द्वारा पर्चा बयान लिए जा रहे हैं। सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी फरार हो चुके हैं, तीनों आरोपी नामजद हैं। आरोपियों के संबंधित ठिकानों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें