फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: भगवान का तिरंगा थीम श्रृंगार, 250 किलो के तीन लड्डुओं का भोग लगाया, बनाने में लगे पांच दिन

Wed, 31 Aug 2022 07:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

शहर के कार्यसिद्धि गजानंद मंदिर में 1100 किलो के तीन लड्डू और 75 किलो के मिल्क केक का भोग भगवान श्री गणेश को लगाया गया। भोग के लिए 250-250 किलो के तीन लड्डू तिरंगा थीम पर बनाए गए थे।
विज्ञापन
इस तरह किया गया श्रृंगार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी पर आज राजस्थान के अजमेर मिले में आजादी की 75वें अमृत महोत्सव का रंग देखने को मिला। शहर के गणेश मंदिर भगवान की मूर्ति को तिंरगा थीम पर सजाया गया।  

विज्ञापन


दरअसल, शहर के आगरा गेट स्थित बालूगोमा गली कार्यसिद्धि गजानंद मंदिर में 1100 किलो के तीन लड्डू और 75 किलो के मिल्क केक का भोग भगवान श्री गणेश को लगाया गया। भोग के लिए 250-250 किलो के तीन लड्डू तिरंगा थीम पर बनाए गए थे। गणेश चतुर्थी पर हर साल मंदिर कमेटी द्वारा इसी तरह के विशेष भोग लगाए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शहर में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त पर मंदिरों और घरों में गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की गई और भोग लगाया गया। मंदिर के संस्थापक कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि गणेश चतुर्थी के मौके पर हर वर्ष मंदिर पर अलग तरह का आयोजन किया जाता है, जो लोगों के लिए आकर्षक होता है। गणेश चतुर्थी के पर्व पर यहां 1100 किलो के 3 लड्डू तिरंगा थीम पर बनाए गए थे। जिसमें जड़ी बूटियों के साथ ही ड्राई फ्रूट्स का ही उपयोग किया गया। इन लड्डू को बनाने में पांच दिन लगे जिससे भगवान गणेश को भोग लगाया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें