फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कांग्रेस नेता डोटासरा का दावा, गजेंद्र शेखावत होंगे विधानसभा चुनाव में भाजपा के सीएम पद का चेहरा 

Mon, 06 Dec 2021 03:57 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, जयपुर

सार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने दावा किया कि गजेंद्र शेखावत  आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सीएम चेहरा होंगे। उन्होंने अमित शाह के हालिया दौरे के बाद यह दावा किया। 
विज्ञापन
गोविंद डोटासारा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को दावा किया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। गृह मंत्री अमित शाह के हाल के राज्य के दौरे का जिक्र करते हुए डोटासरा ने दावा किया कि बाड़मेर के सांसद कैलाश चौधरी, विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को सार्वजनिक कार्यक्रमों को संबोधित करने का मौका नहीं दिया गया।

विज्ञापन


डोटासरा ने इस आधार पर किया दावा
राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि स्थानीय किसान नेता और बाड़मेर के सांसद कैलाश चौधरी को साथ नहीं रखना और उनकी तस्वीर को जगह न देना साफ दर्शाता है कि गजेंद्र सिंह आने वाले समय में राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए चेहरा होंगे।

उन्होंने दावा किया कि शाह ने अपनी रैली के दौरान पूनिया का नाम तक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता कटारिया को भी रैली को संबोधित करने का मौका नहीं दिया गया। डोटासरा ने कहा कि इस तरह की सभी घटनाओं से साफ संकेत मिलता है कि शेखावत चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें