फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शेखावत बोले- भारत की आर्थिक ताकत पर IMF को भी भरोसा, आने वाली सदी हमारी होगी

Sun, 11 Jun 2023 11:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत को परिवर्तित होते हुए देख रहा है। इस आशा से देख रहा है कि आने वाली सदी भारत की होगी। अमेरिका में आर्थिक मंदी दस्तक दे रही है। जर्मनी सहित अनेक यूरोपीय देश मंदी की चपेट में है। ऐसे में भारत की आर्थिक उन्नति के जो आंकड़े सामने आए हैं, वे तपती लू में ठंडे पानी की फुहारों की तरह हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत की आर्थिक ताकत का भरोसा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को भी है। यही कारण है कि जब सारी दुनिया में मंदी दस्तक दे रही थी, तब भारत के आर्थिक आंकड़े उन्नति की गवाही दे रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि प्रगति की इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए हमें आगे भी एकजुट होकर काम करना है और मोदी सरकार को वापस लाना है।

विज्ञापन


शेखावत रविवार को मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न जिला मोर्चों के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि आज दुनिया का सबसे लोकप्रिय राजनेता भाजपा के पास है, जिसका ऑटोग्राफ लेने के लिए अमेरिका जैसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति भी लालायित रहते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है और ये पार्टी विचारधारा को लेकर खड़ी हुई है। भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय के रास्ते पर चलना है। इसलिए धीरे-धीरे चलते हुए ये पार्टी आगे बढ़ती रही। विचार की पवित्रता और लक्ष्य के प्रति निष्ठा थी। इसलिए इतिहास बनाया और वर्ष 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत को परिवर्तित होते हुए देख रहा है। इस आशा से देख रहा है कि आने वाली सदी भारत की होगी। अमेरिका में आर्थिक मंदी दस्तक दे रही है। जर्मनी सहित अनेक यूरोपीय देश मंदी की चपेट में है। ऐसे में भारत की आर्थिक उन्नति के जो आंकड़े सामने आए हैं, वे तपती लू में ठंडे पानी की फुहारों की तरह हैं। अभी आईएमएफ के विशेषज्ञों ने एक रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया कि मोदीजी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में विश्व की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए काम करेगी। 

संकट के समय दुनिया भारत की तरफ देखती है 
शेखावत ने कहा जब-जब विश्व पर संकट आता है, सारे देश भारत की तरफ देखते हैं। यूक्रेन सहित कई देशों में युद्ध के दौरान सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाला है। भारत चीन विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार कभी नहीं झुकी। चीन को डोकलाम से भारत के सैनिकों ने आंख में आंख डालकर खदेड़ दिया। पूर्वोत्तर के साथ कभी न्याय नहीं किया। मोदी जी ने पूर्वोतर राज्यों को देश के साथ आगे बढ़ने में साथ लिया।  

आधारभूत संसाधनों का विकास हुआ 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में तेजी से नेशनल हाई बने, रेलवे का आधुनिकीकरण हुआ। है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत की आधारशिला रखने का काम किया है। रोजगार के नए अवसरों का सृजन किया है। जीवन को सशक्तीकरण करने का काम किया।  

कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत 
शेखावत ने कहा कि भाजपा को सफल बनाने का आशीर्वाद हमारे कार्यकर्ताओं ने दिया है। हम सबको ताकत से काम करना होगा।  सामान्य लोगों के जीवन में आए परिवर्तन को और आगे बढ़ाने के लिए फिर से ताकत से जुटना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें