फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गहलोत को ERCP पर डिबेट की चुनौती; शेखावत बोले- काबिल मंत्री, अधिकारी या कोई भी, कहीं भी कर ले बहस

Fri, 25 Aug 2023 12:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री की सीएम गहलोत को सवाईमाधोपुर में ERCP मुद्दे पर खुली चुनौती, कहा-सीएम और उनका कोई भी काबिल मंत्री-अधिकारी मुझसे खुले मंच पर खुलकर डिबेट कर लें।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज सवाई माधोपुर के दौरे पर रणथम्भौर रोड पर एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ईआरसीपी मुद्दे पर खुली डिबेट की चुनौती दे डाली। 

विज्ञापन


ईआरसीपी के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को खुली चुनौती देता हूं कि वे और उनका कोई भी काबिल मंत्री और अधिकारी ईआरसीपी योजना को लेकर राजस्थान में जिस भी जगह चाहे, वहां खुले मंच पर मुझसे खुलकर डिबेट कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ईआरसीपी योजना को लेकर पूर्वी राजस्थान के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और उनकी टीम ईआरसीपी पर लगातार झूठ बोलकर एक फर्जी चुनावी मुद्दा तैयार कर रहे हैं। 

राजनीति करने का आरोप
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राजनीति करने का आरोप लगाया। शेखावत ने कहा कि गहलोत ईआरसीपी के नाम पर लोगों को गुमराह करने के साथ ही पूर्वी राजस्थान के लोगों के साथ योजना को लेकर धोखा और पाप कर रहे हैं। दोषारोपण केंद्र सरकार पर कर रहे हैं। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत में ईआरसीपी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को खुले मंच पर पब्लिकि डिबेट करने की चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें