फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dungarpur: दुष्कर्म के दोषी को दस साल की सजा; स्कूल से लौट रही नाबालिग को अगवा कर किया था गलत काम

Fri, 25 Aug 2023 11:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

दोवड़ा थाना सर्कल निवासी नरेश नामक युवक ने बीते साल अप्रैल माह में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग पीड़िता को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का दोषी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते वर्ष दोवड़ा थाना सर्कल में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पॉक्सो कोर्ट डूंगरपुर ने मामले की अंतिम सुनवाई पर कारावास के साथ आर्थिक जुर्माने से दंडित करने का फैसला सुनाया। 

विज्ञापन


पॉक्सो कोर्ट के विशिष्ट लोकअभियोजक योगेश जोशी के मुताबिक दोवड़ा थाना सर्कल निवासी नरेश नामक युवक ने बीते साल अप्रैल माह में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग पीड़िता को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। नरेश ने पीड़िता को तब अगवा किया जब पीड़ित नाबालिग परीक्षा देकर स्कूल से बाहर आई थी। उक्त मामले में कई गवाहों और सबूतों के मद्देनजर गुरुवार को कोर्ट ने आरोपी नरेश को दोषी मानते हुए दस साल कठोर कारावास की सज़ा और 70 हज़ार के आर्थिक जुर्माने से दंडित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें