फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: खनन माफिया पर लगाम कसने के लिए कितने बलिदान और करने होंगे? शेखावत का गहलोत से सवाल

Thu, 21 Jul 2022 08:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा, सरकार ने खनन माफिया की सूची तैयार करने का आदेश निकालने में बड़ी देर लगा दी। विडंबना है कि इसके लिए एक साधु को आत्मदाह की कोशिश कर आपको जगाना पड़ा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के डीग क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर एक साधु के आत्मदाह करने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा। शेखावत ने कहा, खनन माफिया की सूची तैयार करने की घोषणा के लिए एक साधु को आत्मदाह के प्रयास के लिए मजबूर होना पड़ा। अब उन पर लगाम कसने के लिए कितने बलिदान और करने होंगे मुखियाजी?

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, सरकार ने खनन माफिया की सूची तैयार करने का आदेश निकालने में बड़ी देर लगा दी। विडंबना है कि इसके लिए एक साधु को आत्मदाह की कोशिश कर आपको जगाना पड़ा। जब खान मंत्री का जिला ही अवैध खनन के मामले में नंबर एक पर है, तो फिर कहने को बाकी क्या है?  शेखावत ने कहा, सूची तैयार होने के बाद कितनों पर कार्रवाई होती है और ब्रज 84 कोस के विषय में क्या एक्शन लिया जाएगा? यह देखने वाली बात होगी।

बाबा को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया 
इधर, 85 फीसदी झुलसे संत विजय बाबा की हालात गंभीर हो गई है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली रेफर किया है। सड़क मार्ग से उन्हें दिल्ली ले जाया गया और सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें