फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Jaipur: नाबालिग से दोस्त ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक की दरिंदगी

Tue, 03 May 2022 05:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरोप है कि लड़की के दोस्त ने उसे जबरन अपने घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन
जयपुर में नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में 17 साल की लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी और पीड़िता एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक पीड़िता से ज्यादती की। पीड़िता के पिता ने गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता की पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी के साथ 19 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और दोनों में दोस्ती थी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि करीब एक साल पहले उनकी बेटी पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अपने घर के अंदर उसे जबरन खींच लिया। घर में आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।


आरोपी ने पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। इस बारे में परिजनों को पता चला तो थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें