फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: आपत्तिजनक फोटो साझा करने के कारण दोस्त ने ही पत्थर से सिर कुचलकर ली थी जान, दुष्कर्म का आरोपी है मृतक

Sat, 06 May 2023 05:14 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि 5 मई को सुबह बरौली गांव के पास जंगल में खून से लथपथ एक लाश मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। लाश की शिनाख्ती के बाद परिजनों को बताया।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के सरमथुरा थाना इलाके के बरौली गांव के पास जंगल में हुई रामचंद्र की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। मृतक के दोस्त बबलू ने ही शराब के नशे में अश्लील फोटो आदान-प्रदान करने को लेकर पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि 5 मई को सुबह बरौली गांव के पास जंगल में खून से लथपथ एक लाश मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। लाश की शिनाख्ती के बाद परिजनों को बताया।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

एसपी कुमार का कहना है कि थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। मामले में मृतक के भाई श्याम चंद्र मीणा ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। मृतक रामचंद्र और उसके दोस्त बबलू उर्फ वीरू मीणा में अश्लील फोटो आदान-प्रदान करने को लेकर बहस हुई थी। शराब के नशे में बहस के दौरान बबलू मीणा ने बड़े पत्थर से रामचंद्र के सिर पर हमला कर दिया। आरोपी ने सारी सीमाएं पार कर दी, आरोपी ने दोस्त का सिर तबतक पत्थर पर फेंका, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए पूरा चेहरा कुचल दिया और मौके से भाग गया।

दुष्कर्म के मामले में जमनात पर था मृतक
मृतक रामचंद्र के खिलाफ साल 2020 में दुष्कर्म का आपराधिक केस दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तब पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया था। हाल ही में मृतक न्यायालय से जमानत मिलने पर छूट कर आया था। 5 जून को घर से जयपुर के लिए रवाना हुआ था। लेकिन अश्लील फोटो आदान प्रदान करने के बाद हुए विवाद में दोस्त बबलू उर्फ वीरू मीणा ने सिर को कुचल कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें