फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली गैंग का खुलासा, UP के दो बदमाश गिरफ्तार, 137 ATM कार्ड जब्त

Sun, 20 Aug 2023 11:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पुलिस गिरफ्तार में उत्तर प्रदेश के दो बदमाशों ने बताया कि वे अब तक सोजत, पाली, अजमेर, नागौर, जोधपुर और झुंझुनूं में दर्जनभर वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास कई बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए एटीएम कार्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली गैंग का खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शातिर ठगों के पास से कई बैंकों के 137 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पाली, अजमेर, नागौर, जोधपुर और झुंझुनूं में वारदात करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने बताया 14 अगस्त को मस्तान बाबा ICICI BANK के एटीएम पर भगवत सिंह के साथ एटीएम बदलकर ठगी की गई थी। अज्ञात शातिर ठगों ने 1 लाख 12 हजार 235 रुपए निकाल लिए थे। अज्ञात शातिर ठगों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी।

भगवत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 14 अगस्त की शाम करीब 5 बजे मस्तान बाबा सर्कल पर लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने के लिए गया था। इस दौरान उसके पीछे खड़े एक व्यक्ति ने पैसे निकालने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। साथ ही उससे कहा कि ये कार्ड ब्लॉक हो गया है।
विज्ञापन


अगले दिन उसके खाते से 1 लाख 12 हजार 235  रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसे ठगी का पता चला। मामले की जांच के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अज्ञात आरोपियों के हुलिए और उनकी अपाचे बाइक की भी पहचान की। जिसके बाद आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  

पुलिस गिरफ्तार में आए जमशेद पुत्र शोकत और मुस्तकीम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अब तक सोजत, पाली, अजमेर, नागौर, जोधपुर और झुंझुनूं में दर्जनभर वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास कई बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें