फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस और भारत के सेनाअध्यक्षों ने भरी उड़ान

Mon, 09 Jun 2014 08:02 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत एवं फ्रांस की वायुसेनाओं ने सोमवार को जोधपुर में एक-दूसरे देश के लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी।
विज्ञापन


जोधपुर में चल रहे संयुक्त युद्धाभ्यास गरूड़-5 के तहत भारतीय एयर चीफ अरूप साहा ने फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल तथा फ्रांस के वायुसेनाध्यक्ष डेनिस मेर्सियर ने भारत के विमान सुखोई 30 एमकेआई से उड़ान भरी।

दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच युद्ध कौशल एवं एक दूसरे के अनुभव को बांटने के लिए ये युद्धाभ्यास 13 जून तक चलेगा।

भारतीय वायुसेनाध्यक्ष अरूण राहा तथा फ्रांसिसी एयर चीफ डेनिस मर्सियर ने आज संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि इस प्रकार के युद्धाभ्यास एक दूसरे देश की वायुसेनाएं नई तकनीक सीखने एवं युद्ध कौशल की क्षमता बढाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसे ही युद्धाभ्यास ब्रिटेन-अमरीका एवं सिंगापुर की वायुसेनाओं के बीच हो चुके हैं। फ्र ांसीसी वायुसेनाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस युद्धाभ्यास का फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल की खरीद से कोई सम्बंध नहीं है।
विज्ञापन


राफेल खरीद सौदे पर दोनों देशों के बीच प्रक्रिया जारी है। भारतीय वायुसेनाध्यक्ष अरूप राहा बताया कि उन्होंने कहा कि रेगिस्तानी भौगोंलिक परिस्थितियों के कारण यह युद्धाभ्यास गरूड़-5 के लिए जोधपुर चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें