फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की खेप पकड़ी: चूरू में कार से 61 हजार 200 नशीली ट्रामाडोल की गोलियां जब्त, पंजाब-हरियाणा के चार तस्कर गिरफ्तार

Sun, 23 Jan 2022 02:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

पूछताछ में तस्करों ने नशे की टेबलेट जोधपुर से भटिंडा (पंजाब) ले जाने की जानकारी दी है, पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की थाना छापर पुलिस ने नशे की बड़ी खेप जब्त की है। नाकाबंदी के दौरान मेगा हाईवे रणधीसर पुलिस चौकी के सामने जायलो कार में सवार पंजाब हरियाणा के चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित 61 हजार 200 ट्रामाडोल टेबलेट बरामद की गई हैं। चूरू एसपी नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को थानाधिकारी छापर जसवीर कुमार ने टीम के साथ मेगा हाईवे रणधीसर पुलिस चौकी के सामने नाकेबंदी की थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध कार रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने लगा। टीम को कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स ट्रामाडोल की 61 हजार 200 टेबलेट मिली। कार सवार जग्गा सिंह पुत्र तुलसी सिंह (32) निवासी मुक्तसर पंजाब, अमरीक सिंह पुत्र जलोवर सिंह (40) निवासी भटिंडा पंजाब, राजीव कुमार पुत्र जनक राज (37), गगनदीप सिंह पुत्र राम सिंह (29) निवासी सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

इस तरह छिपा रखी थीं टेबलेट
एसपी ने बताया कि बदमाशों ने कार के गेट और गाड़ी की बॉडी के बीच में नशे की टेबलेट छिपा रखी थीं। गहन तलाशी के बाद प्रतिबंधित टेबलेट पुलिस के हाथ लगी। प्रारंभिक पूछताछ में नशीली दवा जोधपुर से भटिंडा (पंजाब) ले जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें