फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विधायक के सामने पुलिस की टोपी से निकलने लगे रुपये, हाईवे पर चल रहा अवैध वसूली का खेल, चार सस्पेंड

Tue, 09 Aug 2022 02:41 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

इंटरसेप्टर पर तैनात पुलिसकर्मियों को विधायक ने वाहनों से अवैध वसूली करते हुए पकड़वाया है। वसूली की शिकायत विधायक ने बीकानेर रेंज आईजी व पुलिस अधीक्षक से की थी। 
विज्ञापन
सड़क पर पुलिस की अवैध वसूली का विरोध करते विधायक और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूणकरणसर के किस्तूरियां गांव के पास यातायात इंटरसेप्टर पर तैनात पुलिसकर्मियों को विधायक ने वाहनों से अवैध वसूली करते हुए पकड़वाया है। उस दौरान लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा मौके से गुजर रहे थे। विधायक ने पुलिस कर्मियों की अवैध वसूली का विरोध करते हुए बीकानेर रेंज आईजी व पुलिस अधीक्षक को फोन पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने कार्रवाई करते हुए यातायात शाखा के एक उपनिरीक्षक व तीन कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार को बीकानेर के किस्तुरिया गांव के पास रोड पर यातायात शाखा की इंटरसेप्टर गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी में चार पुलिसकर्मी थे। मौके पर  पुलिसकर्मियों ने दो ट्रकों को रुकवा रखा था। उसी दौरान विधायक सुमित गोदारा वहां से जा रहे थे। इंटरसेप्टर गाड़ी के पास ट्रकों को खड़ा देखकर विधायक रुक गए। साथ ही उन्होंने ट्रकों को रोकने का कारण पूछा तो पुलिसकर्मी उनसे उलझ गए और किसी भी गाड़ी को रोकने की बात कही। पुलिसकर्मियों की बातें सुनकर विधायक का माथा ठनक गया। उधर, मौके पर ग्रामीण भी आ गए। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने वहां से खिसकने का प्रयास किया। 

 
विज्ञापन

पुलिस की टोपी से 10 हजार रुपये मिले है। - फोटो : amar ujala
उनकी शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार और टीआई प्रदीप सिंह चारण मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के सामने इंटरसेप्टर गाड़ी में रखी टोपी से रुपये बरामद हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक रिपोर्ट दी है। इंटरसेप्टर पर तैनात उपनिरीक्षक कासम अली, कांस्टेबल सुनील बिश्नोई, गोपालदान और चालक लालसिंह को ट्रकों से अवैध वसूली करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार को सौंपी गई है।

विधायक सुमित गोदारा ने बताया कि इंटरसेप्टर पर तैनात पुलिसकर्मी आए दिन वाहन चालकों से अवैध वसूली करते है। एक महीने पहले भी आईजी व एसपी से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, सोमवार को डीजीपी बीकानेर के दौरे पर थे। उसके बावजूद भी पुलिसकर्मी सड़क पर अवैध वसूली कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें