फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: होली के दिन चार लोग नहर में डूबे, प्रशासन अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर लोकसभा अध्यक्ष ने चिंता जताई

Sat, 19 Mar 2022 05:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

चंबल नदी में चार युवकों के डूबने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर लिखा कि अधिकारियों का मौके पर नहीं पहुंचना चिंताजनक है।
विज्ञापन
कोटा में चार लोग डूबे - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर चंबल नदी से जुड़ी नहरों में चार लोग नहर में डूब गए। सभी चारों स्थानों पर निगम और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शहर की कंसुआ की डीसीएम नहर में डूबे किशोर तनवीर का शव देर रात को रेस्क्यू किया गया है। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देर रात तक प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने पर चिंता जताई है। 

 

लोकसभा अध्यक्ष और कोटा से सांसद ओम बिड़ला नहर में डूबने की सूचना पर देर रात परिजनों से मिले। बिड़ला ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोटा के कुन्हाड़ी में तीन युवकों के नहर में डूबने की सूचना पर रात 12.30 बजे मौके पर पहुंच परिजनों से मिली। घटना दोपहर 3.30 बजे की है लेकिन देर रात तक प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं आया, जो गंभीर चिंता की बात है। ऐसे मामलों में संवेदनशीलता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने परिजनों को आश्वस्त किया कि मैं उनके साथ खड़ा हूं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन को तुरंत कार्यवाही के लिए कहा है। युवकों को तलाशने के सभी प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन




बता दें कि बूंदी रोड क्षेत्र की नहर में डूबे युवक का भी शव निगम के गोताखोरों ने निकाला। इधर कुन्हाड़ी में नांता नहर में भी दो युवक डूबे मिले हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान निगम के गोताखोरों ने दीपक नाम के युवक का शव भी ढूंढ निकाला। अभी भी नांता नहर में डूबे एक अन्य युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू देर से शुरू करने पर परिजनों ने जाहिर की नाराजगी
होली पर एक ही दिन में शहर की अलग-अलग नहरों में हुई डूबने की घटनाओं के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। कलेक्टर और एसपी ने सर्च ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। उधर कंसुआ इलाके में डूबे किशोर तनवीर को तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन देरी से शुरू होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने नाराजगी जाहिर की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें