फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu: गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, बच्ची समेत चार लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर, बीकानेर रेफर

Mon, 27 Feb 2023 07:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

जिले की राजगढ़ तहसील के गांव जयपुरिया खालसा में घरेलू गैस सिलेंडर से घर में आग लग गई। हादसे में एक दूसरे को बचाने में बच्ची समेत चार लोग झुलस गए। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती आग से झुलसे लोग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की राजगढ़ तहसील के गांव जयपुरिया खालसा में घरेलू गैस सिलेंडर से घर में आग लग गई। हादसे में बच्ची सहित चार लोग झुलस गए। चारों को चूरू के अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां मासूम बच्ची सहित तीन लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर किया गया। आग से दो सगे भाई 80 प्रतिशत झुलस गए।

विज्ञापन


सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। जानकारी में सामने आया कि राजगढ़ तहसील के गांव जयपुरिया खालसा में महिपाल अपने परिवार सहित एक कमरे में रहता है। इसी कमरे में शनिवार देर शाम उसकी पत्नी रजनी खाना बना रही थी। तभी अचानक घरेलू गैस सिलेंडर रेगुलेटर के पास से भभकने लगा। इस पर रजनी कमरे से बाहर आ गई, लेकिन रजनी का 19 वर्षीय भाई सुल्तान और चार वर्षीय बेटी दिशा कमरे में ही रह गए। इस पर महिपाल उन्हें बचाने के लिए कमरे में चला गया। मगर उस समय तक दिशा और सुल्तान भी झुलस गए थे। दोनों को महिपाल ने बाहर निकाला और भभकते सिलेंडर की आग को काबू में करने का प्रयास किया। इतने में कमरे में रखी पेट्रोल की बोतल ने भी आग पकड़ ली।

एक दूसरे को बचाने में झुलसा परिवार
अपने भाई महिपाल को आग से घिरा हुआ देख राजेन्द्र भी कमरे में चला गया और भभकते कमरे में दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए। राजेन्द्र अपने भाई महिपाल को बाहर लाया तब तक दोनों आग की चपेट में बुरी तरह आ गए थे। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और आग से झुलसे महिपाल, उसके भाई राजेन्द्र, चार वर्षीय दिशा और सुल्तान को राजगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां से चारों को चूरू रेफर कर दिया। झुलसी हुई हालत में चारों को देर रात करीब दो बजे चूरू के डीबी अस्पताल लाया गया। जहां से महिपाल, राजेन्द्र और दिशा को बीकानेर रेफर किया गया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें