फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : संयम लोढ़ा सहित चार विधायक को आज मिलेगा सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान, बंगाल के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Thu, 24 Mar 2022 10:26 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा में आज चार विधायकों को सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान से नवाजा जाएगा। इस दौरान सीएम गहलोत, मंत्री और गुलाबचंद कटारिया मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार 25 मार्च को सुबह 11 बजे सर्वश्रेष्ठ विधायकों का सम्मान किया जाएगा। साल 2019 के लिए विधायक ज्ञानचन्द पारख, साल 2020 के लिए विधायक संयम लोढ़ा और साल 2021 के लिए विधायक बाबूलाल और विधायक मंजू देवी को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ होंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के तत्वावधान में  संसदीय लोकतंत्र के उन्नयन में 'राज्यपाल एवं विधायकों' की भूमिका विषय पर सेमीनार आयोजित किया जाएगा।


सीएम गहलोत, मंत्री और विधायक रहेंगे मौजूद

राजस्थान विधानसभा और  राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के अध्यक्ष डॉ. सीपी. जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित विधायकगण, पूर्व विधायकगण और गणमान्य नागरिकगण भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें