राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर सिटी में बदमाशों ने एक बाइक से चार लाख रुपये पार कर दिए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार माधव नामक युवक किशनगंज के समीप स्थित पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए आया था। ऑनलाइन पैमेंट करने के लिए वह बाइक से कुछ दूर आया, इसी बची दो बदमाशों ने बाइक की डिक्की में रखे 4 लाख रुपये पार कर दिए।
पीड़ित माधव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत के बताया कि उसने बैंक से 4 लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रख लिए थे। बैंक से वापस लौटने समय वह पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक पंप पर रुक गया। पेट्रोल भराने के बाद वह ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए गया, इसी बीच आरोपियों ने रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने आशंका जताई है कि बदमाश उसका बैंक से ही पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।
यह पूरी घटना पंप पर लगे कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दिख रहा है कि दो बदमाश बाइक से रुपये निकालने की फिराक में हैं। एक बदमाश पेट्रोल पंप के कर्मचारी को अपनी बातों में उलझा लेता है। इसी बीच दूसरा बदमाश बाइक की डिक्की से रुपये निकाल लेता है। जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो जाते हैं।