फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर में बंधक बनाकर चार लाख कैश और आभूषण की लूट, बदमाशों ने युवक को पीटा

Sun, 01 Jan 2023 02:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में छह बदमाश एक घर में घुस गए। उन्होंने घर में सो रहे युवक को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और उससे मारपीट की। फिर चार लाख नकद और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
धौलपुर में लूट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सागरपाड़ा के पास बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने हथियार के बल पर एक युवक को बंधक बनाया। फिर घर से चार लाख रुपए सहित लाखों रुपये का आभूषण लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन

वन विभाग में तैनात कर्मचारी दीनदयाल पुत्र रामचरण के घर में लूट हुई। लूट की वारदात को लेकर उसके पुत्र प्रवीण ने बताया कि देर रात को छह से अधिक बदमाश छत के रास्ते उसके घर में आए थे। उन्होंने घर में सो रहे प्रवीण के डंडे से मारपीट करने के बाद उसे अवैध हथियार से बंधक बना लिया। प्रवीण को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने उसकी पत्नी को भी डरा धमका कर चुप करा दिया। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर 4 लाख रुपए की नगदी और घर में रखे करीब 4 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों को लेकर फरार हो गए। 


पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान उसका पिता बगल के मकान में सो रहा था। जो एक प्लॉट खरीदने के लिए 4 लाख रुपए बैंक से निकाल कर लेकर आया था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अनिल जसौरिया मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। जहां घटना का बारीकी से निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। जिसका खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें