फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Alwar: ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में चार की मौत, कुलदेवता के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

Sun, 15 May 2022 12:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हादसा ट्रक चालक को नींद आने से हुआ है।
विज्ञापन
अलवर में हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर-सिकन्दरा मेगा हाईवे मार्ग स्थित सूरेर पेट्रोल पंप के समीप रविवार को भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक और ऑटो में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को राजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को राजगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान राजगढ़ के भोलीवालो का बास हरिराम सैनी (पुत्र छाजू राम), डब्ल्यू राम सैनी (पुत्र हरिराम सैनी), रज्जो देवी (पत्नी हरिराम), मीरा देवी (पत्नी डब्ल्यू सैनी) के रूप में हुई है। 


पुलिस ने बताया कि परिवार अपने कुल देवता के दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान राजगढ़ से सिकंदरा की तरफ जा रहे ट्रक ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ट्रक चालक को नींद आने से हादसा हुआ है।

 

विज्ञापन

घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। मामले की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें