फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand: खेलते-खेलते नाड़ी के पानी में डूब गए बच्चे, एक परिवार के चार बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम

Thu, 13 Jul 2023 08:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

नाड़ी में डूब कर एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से रांचेटी गांव में हाहाकार मचा हुआ है। आला अधिकारियों के पहुंचे के बाद बच्चों के शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
एक ही परिवार के चार बच्चों की डूबने मौत। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद के आमेट तहसील के रांचेटी गांव में गुरुवार दोपहर को बस्ती के पीछे एक नाड़ी में आए पानी में खेलते-खेलते चार बच्चों के डूबने दर्दनाक से मौत हो गई। चार बच्चों के एक साथ नाड़ी में डूबने से पूरी बस्ती में हाहाकार मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही उपखंड स्तरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तहसील के राचेटी गांव के माध्यमिक विद्यालय के सामने बागरिया बस्ती में रहने वाले देवा लाल बागरिया की पुत्री लक्ष्मी उम्र 9 साल, सकीना उम्र 11 वर्ष, देवा लाल का छोटा भाई जगदीश बागरिया का पुत्र सुरेश उम्र 8 वर्ष, पुत्री लासा उम्र 9 वर्ष की डूबने से मौत हो गई। 

बस्ती के पीछे ही एक छोटी नाड़ी है, जिसमें इन दिनों बारिश के चलते पानी भरा हुआ है। गुरुवार दोपहर के बाद सभी बच्चे खेलते-खेलते पानी में उतर गए। पानी गहरा होने के चलते चारों एक साथ डूब गए। बस्ती में बच्चे नजर नहीं आए तो उनकी तलाश की गई। तलाशी में बस्ती के पीछे बच्चों की शव नाड़ी में देखकर पूरी बस्ती सहित गांव में हाहाकार मच गया। एक साथ चार बच्चों की मौत का समाचार सुनकर प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए। मौके पर उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक, तहसीलदार देवा लाल भील, विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची, थानाधिकारी देवेंद्र सिंह सचिव सुरेश रायका, सरपंच प्रतिनिधि शिव लाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा चारों बच्चों के शव नाड़ी के पानी से बाहर निकाल कर बस्ती में लाया गए। मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। 
विज्ञापन


मां-बाप के द्वारा सभी बच्चों का पोस्टमार्टम मौके पर ही करवाने के बात कहने पर उपखंड अधिकारी द्वारा चिकित्सा टीम को मौके पर ही बुलाकर सभी बच्चों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों को आगाह किया कि इन दिनों पूरे क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से अनेक नदी नाले छोटे-बड़े पानी के तालाब तलैया भरे हुए हैं। ऐसे में हमको विशेष तौर से छोटे बच्चों की परवाह करते हुए इनको पानी से दूर रखकर तथा इनकी निगरानी खुद करने की बात की गई। वहीं सरपंच प्रतिनिधि शिव लाल गुर्जर ने गरीब बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता मिले इसके लिए उच्च अधिकारियों को इस बाबत आग्रह किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें