फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दर्दनाक हादसे ने छीना परिवार, मकान गिरने से मां समेत पांच बच्चे दबे, चार सगे बहन-भाई की मौत

Wed, 28 Sep 2022 02:47 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

मकान मालिक का कहना है कि कई दिनों से बारिश हो रही थी। यही वजह है कि मकान का हिस्सा जमीन में धंस गया था। मंगलवार देर रात मकान का छत भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन
धौलपुर में मकान गिरा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के मनियां कस्बे के बरवंडी मोहल्ले में एक मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में महिला सहित पांच बच्चे घायल हो गए। आननफानन में घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान चार बच्चों ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

हादसा देर रात 2:30 बजे हुआ। हादसे को लेकर पीड़ित प्रमोद पुत्र हरबिलास निवासी कैलाश पुरा ने बताया कि अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ मनियां कस्बे में किराए के मकान में रह रहे थे। हलवाई का काम करने की वजह से देर रात को घर कस्बे में पुआ बनाने गए थे। इसी बीच रात 2:30 बजे पड़ोस में रहने वाले युवक ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। पुलिस से मिली सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मकान से अपने 5 बच्चे और पत्नी को बाहर निकाला। जिन्हें लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 


हादसे में घायल हुई महिला और उसकी एक बेटी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मनियां थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि हादसे में महिला सोनम (35) पत्नी प्रमोद, और सबसे बड़ी बेटी पूजा (8) पुत्री प्रमोद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मकान के मलबे में दबकर प्रमोद के चार बच्चे सायना (5), मोटी (2), फिजा (1) और गोविंद ( 4 माह ) की मौत हो गई। जिनके शव को मनियां अस्पताल की मोर्चरी में रखा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मकान क्षतिग्रस्त - फोटो : Amar Ujala Digital
हादसे की सूचना पर एसडीएम और एडिशनल एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। 

बारिश की वजह से हुआ हादसा
मृतक बच्चों के पिता प्रमोद ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से उनके मकान का हिस्सा जमीन के अंदर धंस गया था। जिसके चलते अचानक देर रात को मकान भरभरा कर गिर गया। पीड़ित ने बताया कि वह हलवाई के काम के चलते गांव से निकलकर मनियां कस्बे में किराए का मकान लेकर रह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें