फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: गब्बर गैंग का सरगना अरविंद उर्फ गब्बर गिरफ्तार, छात्रसंघ अध्यक्ष हत्याकांड में था शामिल

Tue, 27 Sep 2022 10:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

राजस्थान के झुंझुनू जिले में बगड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हत्याकांड में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले में बगड़ थाना पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझडिया हत्याकांड में सफलता हासिल की है। पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश गब्बर गैंग के मुखिया अरविंद उर्फ गब्बर जाट निवासी हमीरी कला थाना सदर झुंझुनू को खेरवाड़ा-उदयपुर रोड से डिटेन कर गिरफ्तार किया। एसपी ने मामले के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


झुंझुनू एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया, 9 सितंबर की रात पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझडिया पर लाठी-सरियों से हमला कर हत्या करने का एक मुकदमा मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने थाना बगड़ में दर्ज कराया था, जिसमें दिनेश मालसरिया, अरविंद उर्फ गब्बर, प्रदीप मांगवा, देश बंधु, रवि बलौदा, विश्व बंधु, अजीत बाबा, उमेश, सोनू, इमरान, मंजीत झाझडिया, रमेश कुमार और कुलदीप को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह और सीओ रोहिताश लाल देवेन्दा के सुपर विजन एवं थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में थाना बगड़ में अलग-अलग टीम गठित की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जयपुर, किशनगढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद और उदयपुर में दबिश दी गई थी।
विज्ञापन


मुखबिर और साइबर सेल की मदद से पता चला कि आरोपी अरविंद उर्फ गब्बर उदयपुर के आसपास शरण लिए हुए हैं। सूचना पर टीम ने उदयपुर और खेरवाड़ा के बीच पहाड़ों में बसे हुए गांव में सादा वस्त्रों में रेकी कर लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि आरोपी गब्बर उर्फ अरविंद स्विफ्ट कार से खेरवाड़ा से उदयपुर शहर आ रहा है।

सूचना पर हाईवे पर नाकाबंदी की गई। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी नाकाबंदी तोड़ भागने लगा। करीब 30 किलोमीटर पीछाकर पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया तो नीचे उतरते ही वह फिर से पहाड़ी इलाके में भागने लगा, जिसे घेरा बनाकर टीम ने दबोच लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें