फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोती की शादी में खुब ठूमके लगाए पूर्व सांसद, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

Thu, 31 Jan 2019 02:22 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर
विज्ञापन
ब्रदीराम जाखड़
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पाली के पूर्व सांसद ब्रदीराम जाखड़ की पोती की मंगलवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी के पोते से जोधपुर में शादी थी। शादी समारोह में परिजनों की मांग पर जाखड़ खूब नाचे। "पगड़ी पलकादार' गाने पर उन्होंने परिजनों के साथ जमकर डांस किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनकी पोती को आशीर्वाद देने के लिए समारोह शामिल हुए। जाखड़ ने पहले गहलोत का स्वागत-सत्कार किया, फिर स्टेज पर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके कुछ देर बाद जाखड़ ने सीने में दर्द की बात घर वालों को बताई।

 घर के सदस्य रात में ही उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सभी जांचों के बाद उन्हें सीसीयू में भर्ती किया गया। बुधवार को एमडीएम अस्पताल के निरीक्षण पर आए चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने भी जाखड़ से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें