फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: पूर्व पार्षद के भाई लाला पहलवान पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने सरेआम मारी पांच गोलियां, हालत गंभीर

Thu, 23 Feb 2023 11:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार सुबह बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। काली की बगीची के पास अज्ञात बदमाशों ने पूर्व पार्षद के छोटे भाई को पांच गोलियां मार दीं। 
विज्ञापन
घायल लाला पहलवान - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। गुरुवार सुबह बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। काली की बगीची के पास बदमाशों ने पूर्व पार्षद के छोटे भाई पर फायरिंग कर दी। पूर्व पार्षद समुंद्र सिंह के छोटे भाई लाला अनाह को अज्ञात बदमाशों ने पांच गोलियां मारीं। फायरिंग में गंभीर रूप से घायल लाला पहलवान को तुरंत ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां गंभीर हालत के चलते उसे राज ट्रोमा से आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आरबी अस्पताल पहुंचाया। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चारों तरफ नाकाबंदी की कराई है। अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।

पहले भी हुईं घटनाएं
भरतपुर में पूर्व में भी कई बार फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। शहर के जघीना मोड़ के पास भी पिछले दिनों बदमाशों ने भाजपा के नेता पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि कुछ दिनों बाद बदमाश पुलिस की पकड़ में आ गए थे। लगातार इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें