फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आवासन मंडल की तैयारियां पूरीं, प्रदेश के 15 जिलों के 17 शहरों में बनाए जाएंगे 4300 फ्लैट और विला

Thu, 23 Feb 2023 09:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल एक मार्च को करेंगे विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ, लगभग 4300 फ्लैट और स्वतंत्र आवासों के लिए होंगी योजनाएं लॉन्च।
विज्ञापन
आवासन मंडल की बैठक - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा और आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा आगामी एक मार्च को प्रदेश के 15 जिलों के 17 शहरों में लगभग 4300 फ्लैट और विला के लिए विभिन्न आवासीय योजनाएं लॉन्च करेंगे।

विज्ञापन


आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने पिछले दिनों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के संबंध में अंतिम तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने बताया कि आवासीय योजनाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योजनाओं से जुड़ी बुकलेट और प्रकाशन सामग्री का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। अरोड़ा ने बताया कि सबसे ज्यादा आवास जयपुर के प्रताप नगर सेक्टर 22-23 और 26 में कुल 1332 और जोधपुर के बड़ली में 1090 आवास बनाए जाएंगे। इसी तरह चूरु में 10, किशनगढ़ के खोड़ा में 175, धौलपुर में 45, बूंदी के लाखेरी में 317, टोंक के निवाई में 77,  हनुमानगढ़ में 504, आबूरोड में 189, भिंडर में 22, सलूंबर में 16, भीलवाड़ा के पटेल नगर 38, शाहपुरा में 46, चित्तौड़गढ़ के निंबाहेडा में 71, बड़ी सादड़ी में 74, बांसवाड़ा परतापुर में 80, दुर्गापुर में 63 और उदयपुर के हिरण मगरी में 24 एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवासों के लिए योजना लॉन्च की जाएगी।

लोगों में जागा विश्वास
गौरतलब है कि आवासन मंडल पिछले चार वर्षों में आमजन में बीच फिर से विश्वास जमाने में कामयाब रहा है। यही वजह है कि मंडल द्वारा जारी विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक परिसंपत्तियों को खरीदने के लिए आमजन उत्सुक हैं और नई योजनाओं में हिस्सेदारी के लिए इंतजार भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें