फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann ki Baat: बेटे के साथ पूर्व CM राजे ने सुना 100वां एपिसोड, कहा- PM बोलते हैं तो पूरा देश दिल से सुनता है

Sun, 30 Apr 2023 04:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि देशभर में आज 4 लाख से अधिक केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। यह देशवासियों में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का ही परिणाम है कि जब भी वे बोलते हैं, पूरा देश उन्हें दिल से सुनता है।
विज्ञापन
सीएम ने जनता के साथ सुना कार्यक्रम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जालौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान उनके बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी उनके साथ मौजूद रहे। मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद वसुंधरा राजे ने कहा चरैवेति-चरैवेति। अक्टूबर 2014 से शुरू हुए मन की बात कार्यक्रम का आज 100 वां एपिसोड पूरा हो गया, जिसे जालौर प्रवास के दौरान देखा। हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के यह विचार देखते ही देखते भारत के मन की बात बन गए हैं और मोदी जी के साथ ही इस कार्यक्रम की लोकप्रियता ने भी आसमान छू लिया।

देश में विकास के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाया- राजे

विज्ञापन

वसुंधरा राजे ने कहा कि रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने जनता से सीधा संवाद कर ऐसे कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई है, जिन्होंने देश में विकास के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाया है। उन्होनें मन की बात कार्यक्रम से देश के उन्नयन और नवनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया है। इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री द्वारा रेडियो पर शुरू की गई जनसंवाद की यह श्रृंखला देश-दुनिया तक पहुंच गई है। यह वाकई एक अभिनव पहल ही है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री रेडियो के माध्यम से अपने विचार रखते हों और पूरा देश उनकी बात सुनकर राष्ट्र विकास की दिशा में आगे बढ़ता हो। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात हो, स्वच्छ भारत आंदोलन हो, खादी के प्रति प्रेम हो, वोकल फॉर लोकल के प्रति जागरूकता हो या फिर प्रकृति और उन्नति की बात हो। मन की बात कार्यक्रम जिस विषय से भी जुड़ा, प्रधानमंत्री का आह्वान सुनकर वो जन आंदोलन बन गया।

जब भी पीएम मोदी बोलते हैं, पूरा देश उन्हें दिल से सुनता है
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि देशभर में आज 4 लाख से अधिक केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। यह देशवासियों में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का ही परिणाम है कि जब भी वे बोलते हैं, पूरा देश उन्हें दिल से सुनता है। मैं आज मन की बात कार्यक्रम के 100 संस्करण पूर्ण होने पर देशवासियों को बधाई देती हूं और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें