फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के गले में सपेरे ने डाले दो कोबरा नाग, बाद में कान पकड़कर माफी मांगी

Sun, 30 Apr 2023 04:24 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

पोकरण में फलसूंड कस्बे में लिटिल ड्रीम स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान यह घटना हुई, जहां सालेह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। कैबिनेट मंत्री  मोहम्मद और पीसीसी सदस्य रणवीर सिंह गोदारा कार्यक्रम देख रहे थे।
विज्ञापन
मंत्री के गले में डाला सांप। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर के पोकरण में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के गले में एक व्यक्ति ने अचानक दो-दो कोबरा डाल दिए। मंत्री घबराकर अपनी कुर्सी से खड़े हो गए और सांपों को झटककर बचने की कोशिश की। इस दौरान मंत्री के पसीने छूट गए। घटना शनिवार रात की है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पोकरण में फलसूंड कस्बे में लिटिल ड्रीम स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान यह घटना हुई, जहां सालेह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। कैबिनेट मंत्री  मोहम्मद और पीसीसी सदस्य रणवीर सिंह गोदारा कार्यक्रम देख रहे थे। इसी दौरान एक सपेरा कोबरा का एक जोड़ा लाकर मंत्री के गले में डालने लगा। इस घटना से मंत्री भयभीत हो गए, कुर्सी से खड़े हो गए उन्होंने सांपों को झटककर दूर फेंक दिया। इतनी ही देर में सुरक्षाकर्मी भी सतर्क हो गए। उन्होंने सपेरे को दूर फेंक दिया।

सपेरे ने मंच पर कान पकड़कर माफी मांगी
जिस सपेरे की मूर्खतापूर्ण हरकत से मंत्री की जान आफत में आ गई तो बाद में सपेरे को अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उसने मंत्री के पैर छूकर माफी मांगी। मंच पर आकर उसने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। जिसके बाद मंत्री ने दिल बड़ा रखते हुए सपेरे को माफ कर दिया। सपेरे ने माफी मांगते हुए कहा कि उसने यह हंसी-मजाक में खेल दिखाते हुए किया था। दरअसल, कार्यक्रम में सपेरा को सांपों का खेल दिखाने के बुलाया गया था। लेकिन अचानक ना जाने सपेरा को क्या सूझी, वह मंत्री के गले में दो-दो कोबरा डालने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें