फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जरूरत पर मदद नहीं कर पाए तो वह सरकार कैसी? वसुंधरा राजे बोलीं- किसानों को जल्द मुआवजा दे सरकार

Thu, 25 Aug 2022 10:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जब भी कोई आपदा आती है, तो सिर्फ बयान, निर्देश और दौरों से आगे कुछ नहीं होता। कांग्रेस सरकार समय पर और समय निकल जाने के बाद भी लोगों के आंसू नहीं पोंछती है।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे ने किया बाढ़ ग्रस्त जिलों का दौरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ ग्रस्त झालावाड़, भीलवाड़ा और बूंदी जिले का जायजा लिया। अतिवृष्टि के कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार के समय जब भी कोई आपदा आती है, तो सिर्फ बयान, निर्देश और दौरों से आगे कुछ नहीं होता। कांग्रेस सरकार समय पर और समय निकल जाने के बाद भी लोगों के आंसू नहीं पोंछती है। किसी भी नुकसान का समय पर मुआवजा नहीं मिले तो उसका कोई विशेष औचित्य नहीं रह जाता। अगर जरूरत के वक्त ही मदद नहीं कर पाए तो वह कैसी सरकार है?

विज्ञापन


विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, हमारी भाजपा सरकार के समय पर न केवल तत्काल सर्वे किया जाता था, बल्कि निश्चित समय सीमा में मुआवजा भी दिया जाता था। पहले 50 फीसदी से अधिक नुकसान होने पर ही मुआवजा मिलता था, जिसे हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री जी से निवेदन कर 33 प्रतिशत पर करवाया था। राज्य सरकार ध्यान दें कि किसानों का बीते साल का सोयाबीन फसल बीमा का क्लेम अभी भी बाकी है। मेरी मांग है कि सरकार अन्नदाता के दुख को समझते हुए फसल खराबे का आंकलन करवाए और जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें