फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पिंजरे में फंसे नर पैंथर को अरावली अभ्यारण में छोड़ा, मादा अभी भी छिपी, बकरियों का कर रहे थे शिकार

Wed, 27 Dec 2023 06:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर

सार

ब्यावर जिले के एक गांव में पिछले लंबे समय से नर और मादा पैंथर अपने बच्चों के साथ में छिपे हुए थे। पिंजरे में फंसने के बाद वन विभाग की टीम ने नर पैंथर को अभ्यारण में छोड़ दिया है। मादा पैंथर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद पैंथर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यावर जिले के चक्की का बाडिया गांव में बुधवार को वन विभाग की टीम ने पैंथर को पिंजरे में कैद कर लिया। विभाग की टीम ने पैंथर को अरावली अभ्यारण में छोड़ दिया है। गांव में मौजूद पैंथर लंबे समय से बकरियों का शिकार कर रहा था।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले लंबे समय से गांव में नर और मादा पैंथर अपने बच्चों के साथ में छिपी हुई थी। पैंथर की मौजूदगी से गांव वालों में दहशत का माहौल था। वहीं, पैंथर आए दिन रात को बकरियों समेत अन्य जानवरों को शिकार बना रहा था। 

इसके बाद से वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया था, मंगलवार रात को पैंथर उस पिंजरे में कैद हो गया। सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर को पिंजरे समेत अरावली अभ्यारण ले गई। बताया जा रहा है कि मादा पैंथर अपने बच्चों के साथ अभी वहां, छिपी हुई है। जिसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें