फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gang Rape: शौच करने गई नाबालिग को पांच युवकों ने दबोचा, खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Fri, 04 Mar 2022 08:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर इलाके में एक नाबालिग से पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। अस्तपाल में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर इलाके में एक नाबालिग से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता गुरुवार रात को शौच करने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे दबोच लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। उधर, सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मलारना डूंगर इलाके में गुरुवार रात को एक नाबालिग बालिका शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पांच आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म की सूचना लगने पर परिजनों ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। इधर, वारदात की जानकारी लगने ही अस्पताल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरिया और महिला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म करने वाले पांचों आरोपी गांव के ही हैं। पीड़िता ने पुलिस को तीन आरोपियों के नाम बता दिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
वारदात के बाद इलाके के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है। गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे और कड़ी से कड़ी सजा दिलाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें