फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तालाब में डूबे पांच दोस्त, दो की मौत, कीचड़ में फंसने से हुआ हादसा

Sun, 24 Jul 2022 01:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पांचों किशोर तालाब में नहाने गए थे। जहां कीचड़ में पांचों के पैर फंस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तीन को बचा लिया लेकिन दो डूब गए।
विज्ञापन
जयपुर में डूबने से दो की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में पांच स्कूल के छात्र रविवार सुबह तालाब में डूब गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को मौके पर मौजूद बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका। पांचों दोस्त तालाब में नहाने गए थे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में हुआ। हादसे में मनीष गुप्ता (14) पुत्र रघुनाथ और रोहित बुनकर (16) पुत्र बाबूलाल निवासी बालनाथ नगर रोड नंबर-17 विश्वकर्मा की मौत हो गई। वहीं इरशाद (17) पुत्र इस्लाम अली (12वीं क्लास), निकिल शाह (14) पुत्र संतोष (9वीं क्लास) और अनिकेत यादव (12) पुत्र संजय अहीर (8वीं क्लास) की हालत गंभीर है। 


लोगों ने बताया कि पांचों दोस्त घर से करीब दो किलोमीटर दूर दौलतपुरा थाना इलाके में आंकेड़ा डूंगर पहुंचे, जहां पांचों दोस्त नहाने के लिए तालाब में उतर गए। तालाब में उतरते ही पांचों दोस्त के पैर कीचड़ में फंस गए। जिसके बाद वो बचाने के लिए चिल्लाने लगे। लोगों ने तालाब किनारे फंसे तीन किशोरों को बाहर निकाल लिया लेकिन दो दोस्त डूब गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें