फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ट्रक और कार की टक्कर में पांच दोस्तों की मौत, हरियाणा से सालासर बालाजी के दर्शन करने निकले थे

Mon, 23 Jan 2023 04:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अजय कुमार, अमित कुमार, संदीप, मोहनलाल और संदीप सिंह के रूप में हुई है। सभी मृतक हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी में हुए सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग हरियाणा के रहने वाले थे। सोमवार को सुबह बिकमसरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों के पीएम के लिए अस्पताल भेजा है। फतेहाबाद में रहने वाले उनके परिजनों को सूचना दी गई है।  

विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अजय कुमार, अमित कुमार, संदीप, मोहनलाल और संदीप सिंह के रूप में हुई है। सभी मृतक हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे सभी अपनी कार में सवार होकर सालासर बालाजी के दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से वापस आते समय उनकी कार एक ट्रक से टकरा गए। हादसे में सभी की मौत हो गई। उनके परिजनों को सूचना देर बुलाया गया है। शवों को पीएम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें