फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu: ट्रक-बोलेरो में जबरदस्त टक्कर; धोक लगाकर लौट रहे पांच श्रद्धालुओं की मौत, 18 लोग घायल

Fri, 08 Sep 2023 07:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

देवासी परिवार के 23 लोग बोलेरो गाड़ी में अपने गांव से हनुमानगढ़ जिले के पल्लू के बिरमसर गांव में केसरो जी महाराज के धोक लगाकर लौट रहे थे। तभी सरदारशहर स्थित साडासर और सावर के बीच ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोलेरो और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में चार महिलाएं और एक पुरुष है। 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा हनुमानगढ़-जयपुर हाईवे पर सरदारशहर स्थित साडासर और सावर के बीच गुरुवार शाम हुआ। 

विज्ञापन


भानीपुरा थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि हादसे में कमला देवी (55) पत्नी भगवता राम रायका, अन्नाराम (35) पुत्र रत्नाराम रायका, संतोष (35) पत्नी तुगनाराम प्रजापत, मोनिका (10) पुत्री ओमप्रकाश रायका, सरोज (28) पत्नी देवीलाल रायका की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राजासर पंवरान रायका की ढाणी के रहने वाले देवासी परिवार के 23 लोग बोलेरो गाड़ी में अपने गांव से हनुमानगढ़ जिले के पल्लू के बिरमसर गांव में केसरो जी महाराज के धोक लगाकर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे सरदारशहर की तरफ से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर अपनी गाड़ियों से सरदारशहर राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


घायलों में पूजा (8), आदुना (8), सरिता (12), अरूषी (15), राधा (30), दत्ताराम और देवकी को बीकानेर रेफर किया गया है। इनके अलावा कानाराम(9), मोतीराम (8), राहूल (7) पुत्र गौरीशंकर, संदीप पुत्र प्रेमचंद, बिमला पत्नी गौरीशंकर, पुरखराम पुत्र गोपाराम, कंचन उमा, मोनू, ललित और अनिता का इलाज सरदारशहर में चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें