फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, एक पक्ष के चार लोग घायल, दो लोगों के लगी गोलियां

Mon, 04 Sep 2023 03:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

कोतवाली थाना इलाके के गांव भीका का पुरा में खेत के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से हुई लाठी-भाटा जंग में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके के गांव भीका का पूरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से हुई लाठी-भाटा जंग में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। झगड़े में एक पक्ष के चार जने घायल हुए हैं। दो युवकों के गोली लगी है। चारों घायलों को कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। हमलावर गांव से फरार हो चुके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना इलाके के गांव भीका का पुरा में खेत के विवाद को लेकर अम्ब्रेश गुर्जर एवं मुकेश गुर्जर में पुराना विवाद चला आ रहा है। जमीनी विवाद को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो चुके हैं। मंगलवार सुबह अम्ब्रेश गुर्जर पक्ष के लोग ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के मुकेश गुर्जर, तहसीलदार सिंह गुर्जर, जोगिंदर सिंह, गुर्जर संदीप गुर्जर समेत करीब एक दर्जन लोग लाठी डंडे एवं हथियारों से लैस होकर खेत पर पहुंच गए। 

खेत की जुताई कर रहे अंब्रेश गुर्जर पक्ष के लोगों को रोकना शुरू कर दिया। दोनों तरफ से तू-तू मैं-मैं के बाद गली गलौज शुरू हो गया। दोनों पक्ष लाठी डंडों से लैस होकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसी दौरान मुकेश पक्ष के लोगों ने टारगेट कर अम्ब्रेश पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी। आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग में जयराम पुत्र केदार, राममीत पुत्र केदार, अम्ब्रेश पुत्र राजेंद्र एवं केदार पुत्र निहाल सिंह घायल हो गए। अम्ब्रेश एवं केदार के गोली लगी है। हमलावर फायरिंग कर दहशत फैलाकर गांव से फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कोतवाली थाना इलाके के गांव भीका का पुरा में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर संघर्ष हुआ है। एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष के चार जने घायल हुए हैं। उन्होंने बताया घायलों का जिला अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया है। घायल पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दे दी है। घटना के बाद हमलावर गांव से फरार हो चुके हैं। पुलिस टीम आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस द्वारा घायलों के पर्चा लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें