समाधि स्थल पर पहुंचे राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार दोपहर 12 बजे जन जन के आराध्य देवता बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर पहुंचे। रामदेवरा पहुंचकर उन्होंने बाबा की समाधि पर मखमल चादर काजू बादाम अखरोट मिश्री पतासा का प्रसाद चढ़ाकर खुशहाली की कामना की।
देश में खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की। मंदिर के व्यवस्थापक व सहपुजारी कमल छगानी वी कपिल छंगाणी की तरफ से उन्हें विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई गई। रामदेवरा पहुंचने पर बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से नवनिर्मित भोजनशाला पहुंचकर वहां निशुल्क भोजन करवाए जाने की व्यवस्था को देखा। वह समाधि समिति की इस सराहनीय पहल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर समाधि समिति की तरफ से गादीपति राव भोम सिंह तंवर सरपंच समुंदर सिंह तंवर प्रधान भगवत सिंह तंवर नगर पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित सहित भाजपा के पदाधिकारी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अर्जुन राम मेघवाल प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी कैलाश चौधरी सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।