फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर के मॉल में लगी आग, कई दुकानों का माल जला, एक दमकलकर्मी घायल

Tue, 06 Sep 2022 10:41 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर के एक मॉल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे मॉल में धुंआ भर गया। पुलिस कर्मियों ने कांच तोड़कर मॉल से धुआं निकाला।
विज्ञापन
अजमेर के मॉल में लगी आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के बजरंगगढ़ तिराहे पर स्थित श्रीनाथ मॉल में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने रेडिमेड कपड़ों समेत अन्य दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे दुकानों में रखा सामान जल गया। वहीं मॉल में धुंआ भर गया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीओ छवि शर्मा ने बताया कि रात करीब 11:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज, कोतवाली और सिविल लाइंस थाना पुलिस के दल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने कांच तोड़कर मॉल से धुआं निकाला। कांच तोड़ने के प्रयास में एक दमकल कर्मी जख्मी हो गया।


वहीं मॉल के भीतर वायरिंग भी आग की चपेट में आ गई। दूसरी ओर देर रात तक फायर ब्रिगेड की तीन दमकलों की मदद से आग बुझाया गया। आगजनी से कितना नुकसान हुआ, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें