फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गहलोत सरकार पर निशाना, विनय मिश्रा बोले-सीएम आम आदमी पार्टी के डर से बार-बार दिल्ली भाग रहे हैं

Tue, 06 Sep 2022 10:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आम आदमी पार्टी ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप वादे पूरा करती है लेकिन अन्य पार्टियां केवल और केवल चुनावी जुमले का इस्तेमाल कर जनता को धोखा देती है।
विज्ञापन
विनय मिश्रा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत बार-बार राजस्थान को छोड़कर दिल्ली भागते नजर आ रहे हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी राजस्थान में अपने संगठन को मजबूत करते नजर आ रही है। जिसका डर कांग्रेस को अभी से सताने लगा है।

विज्ञापन

मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी राजस्थान में अंतिम सांसों के साथ जी रही है क्योंकि हर बार पार्टी ने जनता को धोखा दिया है। जनता के साथ विश्वासघात किया है। अपने झूठे वादों से कांग्रेस की यह दशा हो गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहली पार्टी है, जो कि जनता से किए वादों पर खरी उतरती है लेकिन अन्य पार्टियां केवल और केवल चुनावी जुमले का इस्तेमाल कर जनता को धोखा देती है।


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने गुजरात दौरे के दौरान गुजरात की जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का जुमला पेश किया है। जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। फिर भी यहां की जनता को किसी भी प्रकार की बिजली और अन्य किसी योजनाओं में सहूलियत नहीं दी जाती है। जबकि पूरे भारत में राजस्थान में सबसे ज्यादा बिजली महंगी है।

विज्ञापन

विनय मिश्रा ने कहा कि राजस्थान की जनता धीरे-धीरे इन सभी पार्टियों की काली करतूतों को समझ चुकी है। अब इनके झूठे, वादों और जुमलों में फंसना नहीं चाहती। जनता अब इन बहरूपिया पार्टियों को अच्छे से जान चुकी है और इस बार इनके झांसे में नहीं आने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें