फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'पापा गंदे हैं', रक्षाबंधन पर पिता ने 11 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, मां ने छह दिन बाद की एफआईआर

Fri, 19 Aug 2022 07:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

नाबालिग बेटी की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिता इससे पहले भी उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। बदनामी के डर से वह चुप रही, लेकिन रक्षाबंधन पर जब वह अपने पीहर गई थी तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
डूंगरपुर में बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Father Raped Daughter: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक शर्मनाक (Shameful) ममला सामने आया है। यहां एक पिता ने रक्षाबंधन पर अपनी 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के करीब छह दिन बाद पीड़िता की मां ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है आरोपी पिता को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला शहर के वरदा थाना इलाके का है। पीड़िता की मां ने पुलिस की दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 अगस्त को राक्षाबंधन पर वह अपने पीहर गई थी। इस दौरान अपनी तीन बेटियों और दो बेटों को घर पर ही छोड़ गई थी। 13 अगस्त को वह घर वापस लौटी तो उसकी 11 साल की नाबालिग बेटी ने रोते हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। 

नबालिग ने मां से कहा कि पापा बहुत गंदे हैं। बेटी ने मां से कहा कि जब वह नाना-नानी के घर गई थी उस रात पापा उसके पास सो गए और फिर उसके साथ गंदा काम किया। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़िता ने मां ने पुलिस को बताया कि उसका पति बेटी के साथ इससे पहले भी दुष्कर्म कर चुका है। पिता की करतूत के बारे में पता चलने पर मां उसे लेकर अपने पीहर चली गई। इसके बाद नाबालिग की मां ने घटना की जानकारी अपने पिता और भाई को दी। उन्होंने आरोपी दामाद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराने की बात कही। 
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित मां ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराने का फैसला किया। 16 अगस्त को मां पीड़ित बेटी के लेकर वरदा थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें