फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 11 साल की बेटी ने सो रही मां को आधी रात में जगाया, फिर पिता को लेकर जो कहा उस पर विश्वास नहीं होगा

Fri, 20 Oct 2023 03:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के अजमेर जिले में एक पिता ने 11 साल की बेटी के साथ ही अश्लील हरकत कर दी। पीड़िता ने रात को अपनी मां को जगाया और कहा कि पापा उसके साथ गंदी हरकतें कर रहे हैं। मां ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले में 11 साल की नाबालिग बेटी से पिता द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी पति के खिलाफ आदर्श नगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 11 साल की बेटी है। 6 सितंबर की रात उसकी बेटी ने उसे जगाया और कहा कि पापा उसके साथ गंदी हरकतें कर रहे हैं।

पीड़िता की मां ने आरोपी पति पर गुस्सा किया तो वह और अन्य घरवाले उससे ही झगड़ा करने लग गए। अगले दिन मां ने बेटी से फिर पूछा तो उसने बताया कि  पापा उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। इसके बाद घर में विवाद हो गया और वह अपने पीहर आ गई।
विज्ञापन


पीहर आने के बाद पति ने कॉल कर धमकियां और गाली गलौज करना शुरू कर दिया है। उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। जिससे वह काफी परेशान है। मामले की जांच कर रहे आदर्श नगर थाना प्रभारी चेनाराम बेडा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें