फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने भाजपा नेता कैलाश मेघवाल के कपड़े फाड़े

Fri, 30 Jul 2021 06:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे राजस्थान के श्री गंगानगर के किसानों के गुस्से का शिकार भाजपा नेता कैलाश मेघवाल हो गए। 
विज्ञापन
भाजपा नेता कैलाश मेघवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के श्री गंगानगर में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने यहां भाजपा नेता कैलाश मेघवाल के कपड़े फाड़ दिए। मेघवाल यहां महंगाई और सिचाईं के मुद्दे पर भाजपा की ओर से किए जा रहे एक प्रदर्शन में शामिल होने आए थे, जब उनके साथ यह घटना हुई। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के गंगासिंह चौक पर हुई। यहां आंदोलन कर रहे कुछ किसानों ने वहां से गुजर रहे मेघवाल से हाथापाई शुरू कर दी और इस दौरान मेघवाल का कुर्ता फट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस और कुछ किसान नेताओं ने बीच बचाव किया और कैलाश मेघवाल को वहां से बाहर निकाला।

बता दें कि भाजपा के नेताओं ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ सिंचाई के लिए पानी की मांग और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया था। वहीं, कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने यहां भाजपा के किसी भी कार्यक्रम का विरोध करने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें