इंदौर में मोबाइल पर गेम खेल रहीं बेटियों को परिजनों ने डांटा तो दो लड़कियों ने फांसी लगा ली। एक लड़की की मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। मामला दो अलग-अलग घर का है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनसुार चंदन नगर थाने के एएसआई गोपाल सिंह के अनुसार स्कीम नंबर 71 डी सेक्टर निवासी 19 साल की सारा परवीन उर्फ नवीला पिता मोहम्मद रिजवान खोखर ने शनिवार सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता का कहना है कि बेटी हर समय मोबाइल पर गेम खेलती थी। घटना के कुछ देर पहले भी वह मोबाइल पर गेम खेल रही थी। जिसके बाद पिता ने मोबाइल छीनकर डांटा था। उसके बाद परवीन ने गुस्से में कमरा बंद कर लिया और फांसी लगा ली।
दूसरा मामला बालदा कॉलोनी की 17 साल की युवती का है। उसने शुक्रवार रात फांसी लगा ली। हालांकि, उसकी जान बच गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।