फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर अधिकारी बनकर लूट: चाय व्यापारी के घर घुसे महिला सहित छह बदमाश,  नगदी, चांदी के नोट और कार लेकर भागे

Mon, 18 Apr 2022 05:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर में महिला सहित छह बदमाश सुबह छह बजे चाय व्यापारी के घर घुसे और दस मिनट में लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर लूट करने का मामला सामने आया है। छह आरोपी नकाश गेट स्थित चाय के व्यापारी के घर में अधिकारी बनकर घुसे। जांच के नाम पर 15000 नगद, चांदी के 30 नोट और इनोवा कार लेकर फरार हो गए। जानकारी लगने पर फरियादी ने वारदात करने वाले छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागौर में सोमवार सुबह छह बजे चाय व्यापारी पुनीत दरक के घर में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छह लोग घुसे। इसमें एक महिला भी शामिल थी। उन्होंने व्यापारी को धमकाया और फिर घर की तलाशी कराने को कहा। जांच के नाम पर घर में रखे  15000 रपये, 50000 की कीमत के चांदी के 30 नोट लेकर फरार हो गए।   

पुनीत दरक ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाते सभी वहां से फरार हो गए। आरोपियों ने 10 मिनट के अंदर पूरी वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली एसएचओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें