लोगों ने दीवार पर इस तरह के पोस्टर चिपकाए।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की राजधानी जयपुर में हिंदुओं का पलायन शुरू हो गया है। लोगों ने अपने घर के बहार 'हिंदुओं का पलायन जारी है' के पोस्टर दीवारों पर चिपका दिए हैं। जयपुर के किशनपोल क्षेत्र में लगभग 50 घरों के बाहर इस तरह के पोस्टर लगे हुए हैं।
आरोप है कि इलाके के अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोगों द्वारा यहां रहने वाले हिंदू परिवारों को परेशान किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर को दी। कई बार पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस और प्रशासन द्वारा अल्पसंख्यक लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार सुबह एक बार फिर अल्पसंख्यक और हिंदू परिवार के बीच झगड़ा हो गया।
झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस बार भी कोई समाधान नहीं निकल सका। हिंदू परिवारों का आरोप है कि अल्पसंख्यक समाज के लोग यहां आए दिन गाली गलौज करते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिस कारण से हम यहां से पलायन कर रहे हैं। हिंदू परिवारों ने पलायन के पोस्टर अपने घरों के बाहर चिपका दिए हैं। उन्होंने पलायन का जिम्मेदार बार्ड नंबर 9 से कांग्रेस पार्षद फरिद कुरैशी को बताया है।