फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी बोले- NSUI की हार के डर से सरकार ने निरस्त किए छात्रसंघ चुनाव

Wed, 16 Aug 2023 06:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

वासुदेव देवनानी ने रणदीप सुरजेवाला के बयान पर कहा कि कांग्रेस नेता मतदाताओं को राक्षस और दानव बताकर उनका अपमान कर रहे हैं।  इस अपमान का बदला मतदाता आने वाले चुनाव में लेंगे और राजस्थान से इस सरकार को विदा कर देंगे।
विज्ञापन
भाजपा विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी बुधवार को जोधपुर दौरे पर रहे। उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि सरकार ने हार के डर की वजह से छात्रसंघ चुनाव निरस्त कर दिया। जिससे छात्रों में आक्रोश है।

विज्ञापन


वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि कांग्रेस नेता मतदाताओं को राक्षस और दानव बताकर उनका अपमान कर रहे हैं।  इस अपमान का बदला मतदाता आने वाले चुनाव में लेंगे और राजस्थान से इस सरकार को विदा कर देंगे। 

देवनानी ने राजस्थान की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। हत्या, मारपीट और लूट जैसे मामले भी सामने आ रहे हैं। जिससे इस कानून व्यवस्था से लोगों का विश्वास उठ चुका है। लोग अब घरों से बाहर निकलते हुए भी कतराते हैं, लेकिन सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


लाल डायरी को जनता के बीच लाना चाहिए 
विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अगर, सरकार को डर नहीं है, तो लाल डायरी को जनता के बीच लाना चाहिए। लेकिन, सरकार लाल डायरी से डरी हुई है कि कहीं उनका कच्चा चिट्ठा जनता के बीच ना आ जाए। इस वजह से डायरी को छिपाने की कोशिश हो रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें