हनुमानगढ़ के नोहर थाना क्षेत्र के गांव साहवा में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने और उसके पति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले साल 30 दिसंबर की दोपहर वह अपने घर पर थी। उसका पति भी एक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान कुछ लोग उसके घर में घुस आए। अंदर आते ही उन्होंने उसके पति को लाठियों और सरियों से पीटना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि मारपीट कर रहे लोगों से उसने अपने पति को छुड़वाने की कोशिश की, तो आरोपी भागड़ो औैर जेकी ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया, विरोध करने पर दोनों ने मारपीट भी की। मारपीट में दोनों घायल भी हो गए थे। महिला की शिकायत पर नोहर पुलिस ने आरोपी पवन, भागड़ो, जैकी और रॉकी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।