अजमेर के केकड़ी में बुधवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। घटना से सब्जी मंडी इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आग लगने के कारण स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार एक युवक केकड़ी सब्जी मंडी में फूल रखकर वापस आ रहा था। इसी दौरान उसे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी में धुआं उठने का एहसास हुआ। उसने स्कूटी को किनारे रोका और जांच पड़ताल करने लगा। इस दौरान स्कूटी में एक स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
कुछ देर बार स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने मोटर चलाकर पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।