फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, बेटा बोला- पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया, एसएचओ बोले-रिपोर्ट नहीं दी

Sun, 20 Aug 2023 09:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बाड़मेर के लीलसर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दी। बेटे ने थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़ित पक्ष से कहा गया कि आपस में बैठकर मामला सुलझा लो।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले के चौहटन उपखंड क्षेत्र के लीलसर गांव में कुछ महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी के साथ मारपीट कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला के बेटे ने आरोप लगाया कि उसने मारपीट की रिपोर्ट थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के लीलसर गांव में दो पक्षों के बीच 2017 से भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर कई बार ग्रामीण स्तर पर समझाइश भी हुई, लेकिन दोनों पक्षों में आए दिन इसे लेकर झगड़ा होता रहता है। पीड़ित महिला तीजा देवी के बेटे का कहना है कि भूखंड पर हमारा कब्जा है। लेकिन, रिश्ते में उनके भाइयों ने सरपंच से मिलीभगत कर भूखंड का पट्टा बनवा लिया। इसे लेकर 13 अगस्त को गांव में मौजूद लोगों के बीच पंचायत हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों को दो-तीन दिन रुकने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी 14 अगस्त को बुजुर्ग महिला तीजा देवी के साथ दूसरे पक्ष की महिलाओं ने मारपीट कर दी। इस दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का  वीडियो बना दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पीड़िता का आरोप- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई 
बुजुर्ग महिला के बेटे के अनुसार उनके बड़े भाई नकताराम पुत्र नवलाराम ने चौहटन थाने में उनकी बुजुर्ग मां तीजो देवी के साथ मारपीट करने की घटना की रिपोर्ट थाने में दी थी। लेकिन, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया, उल्टा उन्हें ही धारा 151 में पाबंद कर दिया। दूसरे दिन वह लोग गांववालों को लेकर थाने गए, लेकिन पुलिस ने कहा कि आपस में बैठकर मामला सुलझा लो।   
विज्ञापन


किसी ने नहीं दी शिकायत
चौहटन थाना अधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों की महिलाओं सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर पाबंद किया था। मामले को लेकर किसी ने थाने में शिकायत नहीं दी, जिस कारण से केस दर्ज नहीं किया गया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें